महिलाओं ने सीखी नवीन रेसीपी, किया योग

अग्रवाल वैष्णव महिला समिति द्वारा सुरजपोल स्थित अग्रवाल भवन 6 से 15 जून तक महिलाओं के लिए योग शिविर एवं 13 से 15 जून तक कुकींग कक्षाएं लगाकर उन्हें लाभान्वित किया। कुकींग एक्सपर्ट रूचि अग्रवाल ने महिलाओं को कुकींग की विभिन्न रेसीपी सिखायी। समिति की सचिव रश्मि गोयल एवं रेखा अग्रवाल ने बताया कि इस […]

 | 
महिलाओं ने सीखी नवीन रेसीपी, किया योग

अग्रवाल वैष्णव महिला समिति द्वारा सुरजपोल स्थित अग्रवाल भवन 6 से 15 जून तक महिलाओं के लिए योग शिविर एवं 13 से 15 जून तक कुकींग कक्षाएं लगाकर उन्हें लाभान्वित किया। कुकींग एक्सपर्ट रूचि अग्रवाल ने महिलाओं को कुकींग की विभिन्न रेसीपी सिखायी।

समिति की सचिव रश्मि गोयल एवं रेखा अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर श्रीमती रूचि अग्रवाल ने महिलाओं को रेड वेलवेट कुकीज़, मफीन्स चोकलेट, काजू कलश पान, काजू रोल, रेड,ग्रीन, व्हाईट ग्रेवी, स्वीट कॉर्न, पनीर व पालक की ग्रेवी, कोॅर्न पालक, स्टफ पीज़ा, जामुन का शरबत, ब्रेड इडली आदि की रेसिपी बताकर उन्हें लाभािन्वत किया। इन कक्षाओं में तीनों दिन करीब 60 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया।

समिति की अध्यक्ष कुसुम मेड़तिया ने बताया कि गत 6 से 15 जून तक इसी स्थान पर आयोजित किये गये योग शिविर में महिलाओं ने दैनदिनी कार्यो से थकान होने पर उसे दूर करने के योग यहित अनेक प्रकार के योग सीखें।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News