स्वास्थ्य के प्रति महिलाओ को किया जागरूक
उदयपुर। श्री दशा जैन हूमड़ समाज द्वारा फतहसागर स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित कार्यक्रम में अपोलो हाॅस्पीटल अहमदाबाद की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ. उषा बोहरा ने 150 महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।
बसंत जोशी ने बताया कि इस कार्यक्रम में डाॅ. बोहरा ने महिलाओं व पुरूषों में होने वाली कैंसर व अन्य बीमारियों का समय पूर्व पहिचान व जानकारी से अवगत कराया। उन्होंने वर्तमान में जीवन शैली को निरोगी बनाने की भी जानकारी दी।
इस अवसर पर समाज की महिला शाखा की अध्यक्ष डाॅ. सीमा चंपावत, महामंत्री निर्मला बोबेरा, मुख्य अतिथि सुमित्रा जावारीया, विशिष्ठ अतिथि सविता कोडिया सहित अनेक पुरूष भी मौजूद थे।
जोशी ने बताया कि अपोलो हाॅस्पीटल की ओर से समय-समय पर अनेक प्रकार के स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन कर जनता को जागरूक करने का प्रयास किया जाता है।