जैन एकता मंच की महिलाओं ने मकर संक्रान्ति पर्व मनाया
उदयपुर की जैन एकता मंच की महिलाओं ने आज सौ फीट रोड़ स्थित शुभकेसर गार्डन में मकर संक्रान्ति पर्व धूमधाम से मनाया। मंच की मंत्री गरिमा धींग ने बताया कि इस अवसर पर महिलाओं ने सितोलिया, चेयररेस व हाउजी खिलायी गयी।

अध्यक्ष वंदना बाबेल ने बताया कि चेयररेस में माया मट्ठा प्रथम, रक्षा जैन द्वितीय, प्रियंका जैन तृतीय रही। सभी विजेताओं को पुरूस्कृत किया गया।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक किरण चपलोत, शिल्पा, निर्मला, हेमा, ज्योति, ट्विंकल, रेखा, विद्या एवं संगीता ने कार्यक्रम में सहयोग किया।