दान पुण्य के बाद महिलाओं ने खेला सितोलिया

 मातुश्री महिला क्लब
 | 
मातुश्री महिला क्लब ने आज आरियन्टल पैलेस रिसोर्ट में आज राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कौशल्या गट्टानी के नेतृत्व में मकर संक्रान्ति के उपलक्ष में विभिन्न खेल का आयोजन कर उसका आनन्द लिया। इससे पूर्व महिलाओं ने जरूरतमंदो को दान पुण्य किया।
 

उदयपुर। मातुश्री महिला क्लब ने आज आरियन्टल पैलेस रिसोर्ट में आज राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कौशल्या गट्टानी के नेतृत्व में मकर संक्रान्ति के उपलक्ष में विभिन्न खेल का आयोजन कर उसका आनन्द लिया। इससे पूर्व महिलाओं ने जरूरतमंदो को दान पुण्य किया।

क्लब की आशा कोठारी ने बताया कि महिलाओं ने आज ओरियन्टल पैलेस में लोहिड़ी एवं मकर संक्रान्ति पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। 

इस अवसर पर महिलाओं ने हाउजी, सितोलिया सहित अनेक प्रकार के खेल खेल कर अपना बचपन याद किया,बाद में सभी सदस्याओं को तिल की खेड़ी, गजक आदि वितरीत किया। 

गेम्स में आशा कोठारी प्रथम,पुष्पा पोखरना द्वितीय रही जिन्हें पुरूस्कृत किया गया। अन्य गेम्स में  आभा झवंर टीम प्रथम रही। इस अवसर पर क्लब के अनेक पदाधिकारी व सदस्याएं मौजूद थी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News