महिलाओं ने खेला सितोलिया

माहेश्वरी महिला गौरव की सदस्याओं द्वारा मकर संक्रान्ति पर्व के उप

 | 
महिलाओं ने खेला सितोलिया

माहेश्वरी महिला गौरव की सदस्याओं द्वारा मकर संक्रान्ति पर्व के उपलक्ष में आज एक निजी फार्म हाउस पर सितोलिया सहित अनेक प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया।

सचिव आशा नरानीवाल ने बताया कि संस्था की संरक्षिका कौशल्या गट्टानी व अध्यक्ष सरित न्याती के नेतृत्व में करीब 60 सदस्याओं ने कुर्सी रेस, सितोलिया सहित अन्य प्रकार के खेल प्रतियोगितों में भाग लिया। विजेताओं को बाद में पुरूस्कृत किया गया। इस अवसर पर जनक बांगड़, कान्ता, सीमा, रीमा, वीना, हेमलता सहित अनेक सदस्याएं मौजूद थी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News