महिलाओ की मदद के लिए महिला पुलिस गश्ती दल ने जारी किये मोबाइल नंबर

शहर की पुलिस कण्ट्रोल रूम द्वारा नागरिको खासतोर पर महिलाओ और युवतियों की मददगार महिला पुलिस गश्ती दल के विभिन्न इलाको के लिए मोबाइल नंबर जारी किये है

 | 
महिलाओ की मदद के लिए महिला पुलिस गश्ती दल ने जारी किये मोबाइल नंबर

शहर की पुलिस कण्ट्रोल रूम द्वारा नागरिको खासतोर पर महिलाओ और युवतियों की मददगार महिला पुलिस गश्ती दल के विभिन्न इलाको के लिए मोबाइल नंबर जारी किये है

इन मोबाइल पर किसी भी परेशानी घरेलु हिंसा, छेड़छाड़, अवांछनीय फ़ोन कॉल,मैसेज तथा अन्य उत्पीडन से पीड़ित महिलाये, छात्राएं, बच्चे, वृद्ध एवं निःशक्त जन, फ़ोन कॉल, मैसेज अथवा व्हाट्सअप के ज़रिये संपर्क कर सकते है। इससे महिलाओ के खिलाफ हो रही हिंसा पर लगाम कसी जा सकती है। और ऐसी पहल करने वाला उदयपुर देश के पहला शहर होगा।

क्षेत्रवार मोबाइल नंबर इस प्रकार है।

1. मोबाइल नंबर 8764855571 : बापू बाजार , अश्विनी बाजार, हाथीपोल, चेतक मार्ग, सूरजपोल, कोर्ट चौराहा, देहली गेट, हॉस्पिटल रोड, कृषि कॉलेज, श्रमजीवी कॉलेज, फ़तेह स्कूल , उदियापोल बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन एवं शहर के दक्षिणी क्षेत्र के लिए।

2. मोबाइल नंबर 8764855572 : घण्टाघर, गुलाब बाग़, दूध तलाई, पिछोला , बड़ा बाजार, मोती चोहट्टा, और चांदपोल एवं शहर के अंदरूनी क्षेत्र के लिए।

3. मोबाइल नंबर 8764855573 : यूनिवर्सिटी रोड, दुर्गा नर्सरी रोड, हिरन मगरी सेक्टर 4 , सेवाश्रम चौराहा, प्रतापनगर रेलवे स्टेशन, बी. एन. कॉलेज , एम. बी. कॉलेज, एवं शहर की पूर्वी क्षेत्र के लिए।

4. मोबाइल नंबर 8764855574 : फ़तेह सागर, रानी रोड, मुल्ला तलाई , पंचवटी, सुखाड़िया सर्किल, मीरा गर्ल्स कॉलेज, एवं शहर के पश्चिमी क्षेत्र के लिए।

5. मोबाइल नंबर 8764855575 : शोभागपुरा, सेलिब्रेशन मॉल, आर के चौराहा, 100 फिट रोड, फतेहपुरा, साइफन चौराहा, वी बी आर आई कॉलेज शहर के उत्तरी क्षेत्र के लिए।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News