महिलायें अपनी योग्यता पहिचानें
उदयपुर वूमन चेम्बर ऑफ़ काॅमर्स एण्ड इन्डस्ट्रीज की मासिक बैठक आज फिल्ड क्बल में आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि सीए महावीर चपलोत थे।

उदयपुर वूमन चेम्बर ऑफ़ काॅमर्स एण्ड इन्डस्ट्रीज की मासिक बैठक आज फिल्ड क्बल में आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि सीए महावीर चपलोत थे।
इस अवसर पर चपलोत ने कहा कि वर्तमान में महिलायें आपनी क्षमता एवं योग्यता को पहिचान स्वयं अपने आप को जागरूक करें। उदयपुर वूमन चेम्बर ऑफ़ काॅमर्स एण्ड इन्डस्ट्रीज का उपयोग महिलाओं के विकास एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिये होना चाहिये।
उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा मंच है जहाँ विभिन्न कार्य क्षेत्रों से जुड़ी हुई महिलायें इसकी सदस्य है और सभी मिलजुल कर महिला सशक्तिकरण पर कार्य कर रही है।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
प्रारम्भ में अध्यक्ष रीटा महाजन, सचिव नीता मेहता, कोषाध्यक्ष सुरजीत छाबड़ा ने सीए चपलेात का स्वागत किया। इस अवसर पर कल्पना शर्मा, डाॅ. रीना राठौड़, लवलीन क्लेयर, हिना सोनी, मीनू कुम्भट, डाॅ .सीमा पारीख, नीलम कोठारी मौजूद थी।
