फिजियोथैरेपी व योग के जरिए स्वस्थ रहें महिलाएं
भारतीय लायन्स परिसंघ के महिला प्रकोष्ठ द्वारा कल ‘महिलाएं कैसे रहें स्वस्थ’ विषयक वार्ता आयोजित की गई; जिसके मुख्य वक्ता फिजियोथेरेपिस्ट व योग गुरू डॅा. व्योम बोलिया थे।
भारतीय लायन्स परिसंघ के महिला प्रकोष्ठ द्वारा कल ‘महिलाएं कैसे रहें स्वस्थ’ विषयक वार्ता आयोजित की गई; जिसके मुख्य वक्ता फिजियोथेरेपिस्ट व योग गुरू डॅा. व्योम बोलिया थे।
इस अवसर डॅा. बोलिया ने बताया कि महिलाएं फिजियोथेरैपी व योग का उपयोग करते हुए अपने दैनदिनी के काम को आसानी से कर सकती हैं। उन्होनें महिलाओं को फिजियोथेरैपी व योग के जरिए जोड़ो का दर्द, हड्डियों की कमजोरी, मोटापा, थायराईड आदि से बचाव की जानकारी दी।
इस अवसर पर भारतीय लायन्स परिसंघ की प्रणिता तलेसरा ने प्रकोष्ठ द्वारा की जाने वाली गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में रंजना मेहता, अनिता चित्तौड़ा, भावना पण्ड्या, सुनीता श्रीमाल, चेतना जानी, विमला झगड़ावत, सुनीता सिंघवी सहित अनेक सदस्याएं उपस्थित थी।