गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज की लहरिया प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया उत्साह

 | 
समस्त गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज महिला कार्यकारिणी की ओर से ऑनलाइन लहरिया प्रतियोगिता आयोजित की गई

उदयपुर 21 अगस्त 2020। समस्त गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज महिला कार्यकारिणी की ओर से ऑनलाइन लहरिया प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें  समाज की महिलाओं ने उत्साह से भाग लिया। 

महिला मोर्चा कार्यकारिणी अध्यक्ष पूनम उपाध्याय ने बताया कि प्रतियोगिता में ग्रुप सी में श्रीमती मीना जोशी, श्रीमती रेनू त्रिवेदी एवम श्रीमती रेणुका आचार्य, ग्रुप बी में श्रीमती निशा जोशी, श्रीमती अनीता तिवारी एवम श्रीमती रेखा शर्मा, ग्रुप ए में रितु त्रिपाठी, प्रतिभा तिवारी एवम दीपिका आचार्य  क्रमशः  प्रथम द्वितीय एवं तृतीय रही । 

इसी प्रकार आकर्षक वेशभूषा में श्रीमती राजश्री आचार्य विजेता रही। सभी प्रतिभागियों को महिला अध्यक्ष पूनम उपाध्याय ने पारितोषिक वितरण किया।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ दीप्ति जोशी व श्रीमती मीनाक्षी जोशी शामिल थी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News