महिलाओं ने अपनी बल्लेबाजी से चौंकाया

उदयपुर 2 जून 2019 फील्ड क्लब की ओर से फील्ड क्लब के मैदान पर चल रहे 9 दिवसीय डे-नाईट फील्ड क्लब क्रिकेट कार्निवल-2019 के सातवें दिन 4 मैच खेले गये। जिसमें महिलाओं की टीमों ने भी जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सभी को चौंका दिया। क्लब के मानद सचिव यशवंत आंचलिया ने बताया कि आज आठवें दिन जी007 बनाम सिंह 7,द टाईटन्स बनाम बनेड़ा 7, टेनिस वाॅरीयर्स बनाम हेरिटेज क्लब, पिक्जिओम बनाम पीके 11, एपीएल सुपर 7 बनाम 7 स्ट्रेन्जर्स के बीच कुल 5 मैच खेले गये।

 | 

उपाध्यक्ष उमेश मनवानी ने बताया कि बीती रात्रि खेले गये फिल्ड सखी बनाम एनआईसीसी के बीच खेले गये मैच में एनआईसीसी 7 स्टार ने 77 रन से बड़ी जीत दर्ज की। जिसमें चांदनी सोनी द्वारा 19 गेंदो पर बनाये गये 43 रनों की बदौलत उन्हें मेन ऑफ़ द मैच घोषित किया गया। हेरिटेज क्लब बनाम माॅर्निंग वाॅकर्स टीम के बीच खेले गये मैच में हेरिटेज क्लब ने 24 रन से जीत दर्ज की। जिसमें रिक्की गम्भीर द्वारा मात्र 21 गेंदो पर बनाये गये 75 रन का मुख्य योगदान रहा। इस पर इन्हें मैन ऑफ़ द मैच घोषित किया गया।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

पीके 11बनाम फिल्ड क्लब एक्जीक्यूटिव के बीच खेले गये मैच में पीके11 ने 39 रनों से विरोधी टीम को हराया। जिसमें चाँद चावत द्वारा 16 गेंदो पर 53 रनों का योगदान रहा। इस पर इन्हें मैन ऑफ़ द मैच घोषित किया गया। एपीएल 7 बनाम 7 स्ट्रेंजर्स की टीम के बीच खेले गये मैच में 7 स्ट्रेंजर्स की टीम 5 विकिट से विजयी रही। जिसमें संयम चौधरी के 14 गेंदो पर 28 रन और गेंदबाजी में 1 विकिट ले कर हरफनमौला प्रदर्शन के कारण उन्हें मैन ऑफ़ द मैच घोषित किया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News