महिलाओं ने पक्षियों के लिये 51 परिण्डे बांधे
उदयपुर 25 अप्रैल 2019 माहेश्वरी महिला गौरव व मातुुश्री क्लब ने वैशाख में पड़ती गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिये दाना-पानी की व्यवस्था का आज ओरियंटल पैलेस में संकल्प लिया और क्लब की ओर से 51 महिलाओं को विभिन्न स्थानों परिण्डे लगानें के लिये परिण्डे बांटे।

संरक्षक कौशल्या गट्टानी व जनक बांगड़ के सानिध्य में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में देश की जागरूक नागरिक होने के नाते महिलाओं ने मतदान दिवस के दिन वोट करने का संकल्प लिया।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
इस अवसर पर दोनों क्लबों के अध्यक्ष, सचिव सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद थे। इस मौके पर सरिता न्याती, आशा नरानीवाल, आभा झंवर, रीमा सोमानी, कविता बल्दवा, राजकुमारी आदि सदस्यों ने सहयोग दिया।