महिलाओं ने निकाली विशाल स्कूटर रैली


महिलाओं ने निकाली विशाल स्कूटर रैली

राजस्थान दिवस के लिए आमजन में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मंगलवार को महिला समृद्धि बैंक एवं महिला अरबन कॉ औपरेटिव बैंक के साझे में प्रात: 9 बजे नगर निगम प्रांगण से एक विशाल स्कूटर रैली निकाली गई जिसमें एक हजार से ज्यादा महिलाओं ने भाग लिया। भाग लेने वाली

 

महिलाओं ने निकाली विशाल स्कूटर  रैली

राजस्थान दिवस के लिए आमजन में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मंगलवार को महिला समृद्धि बैंक एवं महिला अरबन कॉ औपरेटिव बैंक के साझे में प्रात: 9 बजे नगर निगम प्रांगण से एक विशाल स्कूटर रैली निकाली गई जिसमें एक हजार से ज्यादा महिलाओं ने भाग लिया। भाग लेने वाली महिलाओं को पुरूस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

महिलाओं ने निकाली विशाल स्कूटर  रैली

महिला समृद्धि बैंक की अध्यक्ष डॉ. किरण जैन ने बताया कि लगभग 1000 महिलाओं की रैली को जिला कलक्टर रोहित गुप्ता एवं महापौर चन्द्रसिंह कोठारी ने हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। उन्होंने बताया कि रैली में भाग लेने वाली सभी महिलाएं लाल चुनरी के पारम्परिक परिधान में थीं। महिलाओं ने शांति की का प्रतीक हरे रंग का दुपट्टा गले मेें धारण कर रखा था जिस पर रंगीलो राजस्थान लिखा हुआ एवं हाथों में झंडियां ले रखी थी। महिला अरबन को-ओपरेटिव बैंक की अध्यक्ष सविता अजमेरा ने बताया कि नगर निगम प्रांगण से रवाना हुई रैली शहर के विभिन्न मार्गों सूरजपोल, बापूबाजार, देहलीगेट, अश्विनी बाजार, हाथीपोल, चेटक सर्कल, स्वरूप सागर होते हुए फतहसागर पहुंची। कार्यक्रम में आशा सगावट, तमन्ना दमावत रूचिता, साधना अखावत, मीनाक्षी, डॉ. सीमा जैैन सहित कई विशिष्ट महिलाएं उपस्थित थीं।

महिलाओं ने निकाली विशाल स्कूटर  रैली

डॉ. जैन ने बताया कि रैली में भाग लेने वाली संस्थाओं के प्रतिनिधियों को विशेष पुरूस्कार से सम्मानित किया गया। फतहसागर पाल पर एक संक्षिप्त समारोह रखा गया जिसमें डॉ. जैन ने सभी का आभार ज्ञापित किया।

महिलाओं ने निकाली विशाल स्कूटर  रैली

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal

Tags