महावीर पर प्रश्नोत्तरी में महिलाओं ने लिया बढ़़चढ़ कर भाग

 | 

उदयपुर। श्री जैनाचार्य देवेन्द्र महिला संस्थान द्वारा पर्युषण पर्व के पांचवे दिन आज भगवान महावीर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

संयोजिका रंजना छाजेड़, मधु बोर्दिया, तरूणा सामर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में मधु खमेसरा, लता पोखरना, विभा वागरेचा, प्रेमलता करणपुरिया द्वितीय, सोनिका चोर्डिया व इन्द्रा चोर्डिया तृतीय रही। 

उन्होंने बताया कि कोरोना काल में घर बैठक धर्माराधना कर रही महिलायें इसका पूरा लाभ उठा रही है। इस प्रतियोगिता में 35 महिलाओं ने भाग लिया। अंत में तरूणा बापना ने आभार ज्ञापित किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News