महिलाओं ने लिया यातायत निमयों का पालन करने का संकल्प

उदयपुर। उदयपुर वूमन चेम्बर ऑफ़ काॅमर्स एण्ड इन्डस्ट्रीज का मासिक बैठक में सुरजपोल थाना स्थित सिटी प्राईड स्कूल में आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि सुरजपोल थानाप्रभारी शरीफ खान थे। इस अवसर पर शरीफ खान में सभी को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी देत
 | 
उदयपुर वूमन चेम्बर ऑफ़ काॅमर्स एण्ड इन्डस्ट्रीज का मासिक बैठक में सुरजपोल थाना स्थित सिटी प्राईड स्कूल में आयोजित की गई। 

उदयपुर। उदयपुर वूमन चेम्बर ऑफ़ काॅमर्स एण्ड इन्डस्ट्रीज का मासिक बैठक में सुरजपोल थाना स्थित सिटी प्राईड स्कूल में आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि सुरजपोल थानाप्रभारी शरीफ खान थे।

इस अवसर पर शरीफ खान में सभी को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि सड़क पर चलने वाले हर वाहनधारी को यातायात नियमों की जानकारी होना आवश्यक है। यदि वह उनका पालन करें तो सड़क दुघर्टनाओं में कमी आयेगी। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे बच्चें स्कूटर पर मोबाईल पर बात करते हुए तेजी से चलते है जिस कारण दुर्घटनायें घटित होती है।

इस अवसर पर चेम्बर की अध्यक्ष रीटा महाजन ने अतिथि का स्वागत करते हुए कि यातायात नियमों का पालन करना और दुघर्टनाओं में कमी लाना हम सभी का दायित्व है। इस अवसर पर उन्होंने शरीफ खान की मौजूदगी में सभी सदस्याओं को यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प दिलाया और महिलाओं ने कहा कि वे भी अपने बच्चों को यातायात नियमों का पालन करनें का आग्रह करेगी। 

चेम्बर की सचिव डाॅ.नीता मेहता ने आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर सिटी प्राईड पब्लिक स्कूल की निदेशक ज्योत्सना जैन, माया कुम्भट, लवलीन क्लेयर, वैदेही पामेचा, टीना सोनी, रेखा रानी, नीलम कोठारी, नीता पंवार, डाॅ. सुधा कोठारी, अंजू गिरी सहित अनेक सदस्याएं मौजूद थी।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News