पुरूषों की तुलना में महिलाएं रही मतदान में आगे


पुरूषों की तुलना में महिलाएं रही मतदान में आगे

उदयपुर, 30 अप्रेल 2019 लोकसभा आमचुनाव 2019 के तहत सोमवार को प्रदेश भर में हुए मतदान के तहत उदयपुर संसदीय क्षेत्र में कुल 70.03 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। जिसमें 71.13 महिला मतदाता एवं 68.86 पुरूष मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। संसदीय क्षेत्र में कुल 20 लाख 69 हजार 298 मतदाताओं में से 14 लाख 48 हजार 122 मतदाताओं ने अपने मताधिकर का प्रयोग किया। मतदान के दौरान महिलाओं ने पुरूषों की तुलना में अधिक भागीदारी निभाई।

 

पुरूषों की तुलना में महिलाएं रही मतदान में आगे

उदयपुर, 30 अप्रेल 2019 लोकसभा आमचुनाव 2019 के तहत सोमवार को प्रदेश भर में हुए मतदान के तहत उदयपुर संसदीय क्षेत्र में कुल 70.03 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। जिसमें 71.13 महिला मतदाता एवं 68.86 पुरूष मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। संसदीय क्षेत्र में कुल 20 लाख 69 हजार 298 मतदाताओं में से 14 लाख 48 हजार 122 मतदाताओं ने अपने मताधिकर का प्रयोग किया। मतदान के दौरान महिलाओं ने पुरूषों की तुलना में अधिक भागीदारी निभाई।

जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार उदयपुर संसदीय क्षेत्र की आठों विधानसभा क्षेत्रों में दर्ज मतदान आंकड़ों के आधार पर सर्वाधिक 79.29 प्रतिशत मतदान झाड़ोल विधानसभा क्षेत्र में दर्ज हुआ, जिसमें 80.66 पुरूष एवं 77.88 महिला मतदाता शामिल थे। वहीं सबसे कम 62.96 प्रतिशत मतदान आसपुर विधानसभा में दर्ज किया गया जिसमें 57.15 प्रतिशत पुरूष एवं 68.93 प्रतिशत महिला मतदाता ने वोट डाला।

वहीं गोगुन्दा विधानसभा क्षेत्र में हुए कुल 70.16 प्रतिशत मतदान में 69 प्रतिशत पुरूष व 71.38 प्रतिशत महिला, खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में हुए कुल 66.74 प्रतिशत मतदान में 62.74 प्रतिशत पुरूष व 70.85 प्रतिशत महिला, उदयपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में हुए कुल 72.08 प्रतिशत मतदान में 73.94 प्रतिशत पुरूष व 70.18 प्रतिशत महिला, उदयपुर शहर विधानसभा क्षेत्र में हुए कुल 66.82 प्रतिशत मतदान में 69.08 प्रतिशत पुरूष व 64.53 प्रतिशत महिला, सलूम्बर विधानसभा क्षेत्र में हुए कुल 68.02 प्रतिशत मतदान में 66.49 प्रतिशत पुरूष व 69.6 प्रतिशत महिला तथा धरियावद विधानसभा क्षेत्र में हुए कुल 73.86 प्रतिशत के दौरान 71.99 प्रतिशम पुरूष व 75.77 प्रतिशत महिला मतदान ने मताधिकर का प्रयोग किया।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

14 लाख 48 हजार 122 मतदाताओं ने निभाया दायित्व

लोकसभा चुनाव 2019 के तहत उदयपुर संसदीय क्षेत्र में कुल 20 लाख 69 हजार 298 मतदाताओं में से 14 लाख 48 हजार 122 मतदाताओं ने मतदान कर लोकतंत्र के प्रति अपने दायित्व को पूरा किया।

उदयपुर लोकसभा क्षेत्र की गोगुंदा विधानसभा में कुल 2 लाख 50 हजार 739 मतदाताओं में से 1 लाख 75 हजार 922 मतदाता, झाड़ोल विधानसभा क्षेत्र के कुल 2 लाख 54 हजार 191 मतदाताओं में से 2 लाख 01 हजार 557 मतदाता, खेरवाड़ा के कुल 2 लाख 75 हजार 251 मतदाताओं में से 1 लाख 83 हजार 705 मतदाता तथा उदयपुर ग्रामीण विधानसभा के कुल 2 लाख 67 हजार 645 मतदाताओं में से 1 लाख 92 हजार 923 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

इसी प्रकार उदयपुर शहर के कुल 2 लाख 48 हजार 327 मतदाताओं में से 1 लाख 65 हजार 930 मतदाता, सलूंबर के कुल 2 लाख 73 हजार 015 मतदाताओं में से 1 लाख 85 हजार 706 मतदाता, धरियावाद के कुल 2 लाख 52 हजार 227 मतदाताओं में से 1 लाख 86 हजार 311 मतदाता तथा आसपुर विधानसभा क्षेत्र के कुल 2 लाख 47 हजार 903 मतदाताओं में से 1 लाख 56 हजार 068 मतदाता ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

उदयपुर जिले में दिव्यांगजनों ने दिखाई तत्परता

लोकसभा चुनाव 2019 में दिव्यांग मतदाताओं ने लोकतंत्र के प्रति अपना कर्तव्य बखूबी निभाया। उदयपुर जिले में कुल 82.83 प्रतिशत दिव्यांग मतदाताओं ने तत्परता दिखाते हुए मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें उदयपुर ग्रामीण में 86.78 प्रतिशत उदयपुर शहर में 82.21 प्रतिशत, गोगुंदा में 83.11 प्रतिशत, मावली में 82.42 प्रतिशत, खेरवाड़ा में 85.01 प्रतिशत, झाडोल में 81.82 प्रतिशत, वल्लभनगर में 81.96 प्रतिशत व सलूंबर में 80.02 प्रतिशत दिव्यांग मतदाताओं ने मतदान किया।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal