उदयपुर जिले में मतदान के दौरान महिलाएं रही आगे

उदयपुर जिले में मतदान के दौरान महिलाएं रही आगे

विधानसभा चुनाव 2018 के तहत शुक्रवार को सम्पन्न हुए मतदान के दौरान उदयपुर जिले में महिलाएं वोट डालने में पुरुषों की तुलना में आगे रही। जिले में कुल 19 लाख 99 हजार 014 मत में से 14 लाख 65 हजार 714 मत पड़े। जिनमें 9 लाख 81 हजार 687 महिला वोटर्स में से 7 लाख 24 हजार 015 अर्थात 73.75% महिला मतदाताओं ने लोकतंत्र के पर्व में अपनी सक्रिय भागीदारी निभायी वहीं 10 लाख 17 हजार 319 पुरुष मतदाताओं में से 7 लाख 41 हजार 699 अर्थात 72.91% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

निर्वाचन विभाग से प्राप्त आंकड़ो के अनुसार जिले में कुल 73.32% मतदान हुआ जिनमें 72.91% पुरुष और 73.75% महिला मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। गोगुन्दा विधानसभा में 73.04% पुरुष एवं 73.83% महिला मतदाता, झाड़ोल विधानसभा में 80.95% पुरुष व 78.87% महिला मतदाता, खेरवाड़ा में 67.23% पुरुष एवं 74.17% महिला मतदाता, उदयपुर ग्रामीण विधानसभा में 74.04% पुरुष एवं 72.15% महिला मतदाता, उदयपुर शहर विधानसभा में 68.09% पुरुष व 64.51% महिला मतदाता, मावली विधानसभा में 78.85% पुरुष व 78.93% महिला मतदाता, वल्लभनगर में 74.91% पुरुष व 76.54% महिला मतदाता तथा सलूम्बर विधानसभा में 67.22% पुरुष एवं 71.21% महिला मतदाता ने वोट डाले।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

सर्वाधिक व सबसे कम मतदान गोगुन्दा के मतदान केन्द्रों पर

मतदान के आंकड़ो के अनुसार सर्वाधिक एवं सबसे कम मतदान गोगुन्दा विधानसभा के दो मतदान केन्द्रों पर दर्ज किया गया। निर्वाचन विभाग से प्राप्त सूचना अनुसार गोगुन्दा के मतदान केन्द्र राजकीय शिक्षाकर्मी प्राथमिक विद्यालय रीछवाड़ा में सर्वाधिक 97.82 प्रतिशत तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सायरा में सबसे कम 29.06 प्रतिशत मतदान रिकाॅर्ड हुआ।

मतदान केन्द्र सरवन में नहीं हुआ मतदान

जिले की झाड़ोल विधानसभा क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सरवन में मतदान प्रतिशत शून्य रहा। वहां मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal