महिलाओं की नि:शुल्क ब्लड प्रेशर एंव मधुमेह जांच का शुभारम्भ कल से

दीर्घायु फाउण्डेशन की ओर सोमवार 15 सितम्बर से लगभग सवा माह तक महिलाओं के लिए चलने वाला नि: शुल्क ब्लडप्रेशर एंव मधुमेह जांच शिविर का शुभारम्भ किया जाएगा। यह कार्यक्रम 20 अक्टूबर तक शहर के सभी वार्डो में चलेगा। इसका शुभारम्भ सोमवार से वार्ड सं. 3 से किया जाएगा।

 | 

फाउण्डेशन की अध्यक्ष डॉ. गरिमा चतुर्वेदी ने बताया कि इस कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओं को होने वाली स्वास्थ्य बीमारियों के प्रति जागरूक करने एवं उनका सर्वेक्षण करने के उद्देश्य से शहर की लगभग 15000 महिलाओं की डायबिटीज एवंम् ब्लडप्रेशर की नि:शुल्क जांच की जायेगी।

उन्होनें बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट एवं नगर निगम मेयर श्रीमती रंजनी डांगी द्वारा किया जायेगा। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि चन्द्र सिंह कोठारी होंगे। वित्त समिति की अध्यक्ष श्रीमति अध्यक्ष पार्षद श्रीमति कविता मोदी भी कार्यक्रम में मौजूद रहेगी। उन्होंने बताया कि महिलाओं पर केन्द्रित यह सर्वेक्षण भारत का सबसे बडा सर्वेक्षण होगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News