महिला दिवस पर महिला शक्ति रैली का आयोजन


महिला दिवस पर महिला शक्ति रैली का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र के बैनर तले शहर में महिला उत्थान के लिए कार्य कर रहे महिला संगठनों, सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से महिला शक्ति रैली का आयोजन किया गया। टाउन हॉल से शुरु हुई इस रैली को जिला प्रमुख शांतिलाल मेघवाल द्वारा हरि झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

The post

 
महिला दिवस पर महिला शक्ति रैली का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र के बैनर तले शहर में महिला उत्थान के लिए कार्य कर रहे महिला संगठनों, सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से महिला शक्ति रैली का आयोजन किया गया। टाउन हॉल से शुरु हुई इस रैली को जिला प्रमुख शांतिलाल मेघवाल द्वारा हरि झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

केंद्र प्रभारी नीलिमा बारणा ने बताया कि जिला प्रमुख ने इन दौरान महिलाओ को सरकार द्वारा महिलाओ ओर बेटियों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। रैली के शुभारंभ के दौरान स्वतंत्रता सेनानी वीपी सिंह संस्थान द्वारा लेडी पेट्रोलिंग की महिला पुलिसकर्मियों को फूल माला पहनाकर सममानित किया गया।

परामर्शदाता प्रियंका पाल सिंह ने बताया कि रैली टाऊन हॉल से शुरू होकर बापू बाजार देहलीगेट होते हुए कोर्ट चौराहा पर सम्पन्न हुई। रैली में सेंकडो की तादात में महिलाएं हाथो में महिला कानून, महिलाओ के अधिकार ओर महिला जागरूकता संबंधी नारे लगाते हुए और जागरूकता संदेश लिखी तख्तियां हाथो में लिए हुए शामिल हुई।

केंद्र की परामर्शदाता पारुल त्यागी ने बताया कि रैली में वो महिलाएं भी शामिल हुई जो कभी अपनी पीड़ा लेकर महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र पहुंची थी और आज विश्व महिला दिवस पर एक सशक्त नारी की तरह महिला अधिकारों से संबंधित रैली में कंधे से कंधा मिलाकर सबसे आगे चल रही थी।

रैली में सामाजिक सुरक्षा फोरम उदयपुर के महासचिव सौरभ गुप्ता, राष्ट्रीय घरेलू महिला श्रमिक संगठन की प्रदेश अध्यक्ष सिस्टर कीर्ति, महिला कॉंग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष शांता प्रिंस, नीलिमा चौहान, रेखा भटनागर, लाली सालवी, विजेता सिंह, भागवन्ती बावरी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर से गिरीराज माली, चन्द्र प्रकाश बडगुर्जर, हेमंत कुमार शर्मा, लक्षण गोरण, जुगनू गुसर, पंकज गुसर आदि सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal

Tags