राष्ट्रीय जूनियर घुड़सवारी चेम्पियनशीप का स्वर्ण पदक जीता

दक्षिणी राजस्थान के डूंगरपुर मूल की कु. परिधि जोशी ने नई दिल्ली के आर्मी पोलो एवं राइडिंग क्लब, दिल्ली केंट में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर घुड़सवारी चेम्पियनशीप का स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) जीता है।

 | 

सुश्री जोशी ने होर्स राईड़िग नॉर्मल जम्पिंग-चिल्ड्रन गु्रप-एक में यह खिताब जीतकर राजस्थान का गौरव बढ़ाया है। कु. जोशी वर्तमान में इंदौर (म.प्र.) में अध्ययनरत है।

कु. जोशी इससे पूर्व भी घुड़सवारी स्पर्द्धा के कई खिताब जीत चुकी है। जिनमें दिल्ली होर्स शो का गोल्ड मेडल, कोलकत्ता और दिल्ली में आयोजित जूनियर चेम्पियनशीप और इंडियन ड्रेसेज प्रतियोगिता के कांस्य पदक आदि शामिल है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News