वंडर सीमेंट लिमिटेड ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस
वंडर सीमेंट लिमिटेड आर. के. नगर, निम्बाहेड़ा के तत्वाधान में 05.06.2018 को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ वंडर सीमेंट लिमिटेड के एस. एम. जोशी (अध्यक्ष, वर्क्स), नितिन जैन (उपाध्यक्ष, वाणिज्य) एवं पी. सी. जैन (उपाध्यक्ष, इलेक्ट्रीकल्स एण्ड इन्स्ट्रूमेंटेशन) द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया।

कार्यक्रम के आरम्भ में अमित भारद्वाज (उप प्रबन्धक, पर्यावरण) ने पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया की इस वर्ष विश्वभर में पर्यावरण दिवस की मेजबानी भारत देश कर रहा है, जो की हम सभी देश वासियों के लिये गर्व की बात है। इसके उपरान्त समारोह में उपस्थित समस्त लोगो ने पर्यावरण एवं वन्य जीवों के संरक्षण की शपथ ली। तत्पश्चात् श्री के.ए.शाह (महाप्रबंधक, पर्यावरण) ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कम्पनी द्वारा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों का संक्षिप्त विवरण दिया।
इस दौरान नितिन जैन ने पर्यावरण दिवस की थीम ‘‘बीट प्लास्टिक पोल्युशन’’ को समझाते हुए कहा की कुछ समय वर्षों पहले प्लास्टिक का उपयोग नाम मात्र था, किन्तु आज जीवन के हर क्षेत्र में प्लास्टिक का उपयोग बढ़ गया है। यह एक गम्भीर समस्या है इसलिये यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है की प्लास्टिक पोल्युशन से निराकरण के लिये हम जागरुक होवें ओर दुसरो को भी जागरुक करें। एस. एम. जोशी ने एक वाकये के माध्यम से बताया की हमें अपने जीवन के व्यस्त समय में से कुछ समय पर्यावरण के लिये प्रतिदिन निकालना आवश्यक है, क्योंकि प्रकृति एक अमुल्य उपहार है एवं हमें इसे संजोये रखना आवश्यक हैं। व्यक्तिगत प्रयासों द्वारा ही पृथ्वी के सतत विकास को कायम रखा जा सकता हैं।
वंडर सीमेंट में विगत एक सप्ताह से चलरहे पर्यावरण पर आधारित नारा लेखन, प्रश्नोत्तरी, पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मुख्य अतिथियों ने पुरस्कृत किया गया। अन्त में अतिथियों द्वारा नीम के 51 वृक्षों का पौधारोपण किया गया।