वंडर सीमेंट लि. द्वारा महिला किसान दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं का प्रशिक्ष
महिला किसान दिवस, 2017 के उपलक्ष्य में दिनांक 15.10.2017 को कृषि विज्ञान केन्द्र, चित्तौड़गढ़ में आयोजित कृषक महिलाओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम में वंडर सीमेंट लि. द्वारा संचालित हुनर कार्यक्रम से जुड़ी 44 महिलाओं सहित कुल 51 सदस्यों ने भाग लिया। प्रशिक्षण कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डाॅ एस. के. अग्रवाल के नेतृत्व में विषय विशेषज्ञो द्वारा दिया गया।

महिलाओं को कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों द्वारा बारी-बारी से जैविक कृषि, पशु पालन, अजोला एवं सब्जी की खेती से होने वाले आर्थिक एवं स्वास्थ्य लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं को बताया की जिस प्रकार व्यापार में लाभ-हानि का अनुपात निकाल कर व्यापार की सफलता या असफलता का आंकलन किया जाता है, उसी प्रकार हमें भी खेत में बोई जाने वालि हर फसल हेतु किये गये व्यय एवं आय का पूर्ण लेखा-जोखा रखना चहिये ताकि हम जान सके की हमें कौनसी फसल से लाभ हो रहा है, किससे कम मुनाफा और किस फसल से हमें नुकसान हो रहा है। यह जानकारी प्राप्त करने के उपरान्त हम सर्वाधिक मुनाफा देने वालि फसल से सम्बन्धित और समस्त जानकारियां कृषि विज्ञान केन्द्र से प्राप्त कर अच्छे से अच्छा उत्पादन कर सकते है।
महिलाओं को बकरी, भेड एवं मुर्गी पालन के क्षेत्र में भी उपयोगी जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान दीप स्वयं सहायता समुह बोराखेड़ी, ज्योति स्वयं सहायता समुह कारुण्डा, सन्तोष स्वयं सहायता समुह फाचर अहिरान की महिलाओं द्वारा तैयार की गई सामग्री की प्रदर्शनी भी आयोजित की गई। कार्यक्रम में धनोरा, कारुण्डा, भट्टकोटड़ी, बोराखेड़ी, रसूलपुरा एवं फाचर अहिरान की महिलाओं ने भाग लिया।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal