वंडर सीमेंट साथ :7 क्रिकेट महोत्सव के का फाइनल मैच में कपिलदेव होंगे मुख्य अतिथि

वंडर सीमेंट साथ : 7 क्रिकेट महोत्सव का फाइनल मैच रविवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल ग्रांउड पर खेला जाएगा। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव, गृहमंत्री गुलाबंचद कटारिया, केबिनेट मंत्री श्रीचंद कृपलानी, शिक्षा मंत्री श्रीमती किरण माहेश्वरी होंगी।

 | 

वंडर सीमेंट के निदेशक विवेक पाटनी ने बताया कि वंडर सीमेंट साथ: 7 क्रिकेट महोत्सव को राजस्थान, गुजरात और मध्यप्रदेश के लोगों से भरपूर सराहना मिली। साथ:7 क्रिकेट महोत्सव के तहसील, जिला और $जोनल स्तर के मैचों में खिलाडिय़ों ने कुल 12 शतक बनाए हैं। इस वर्ष 60 से ज्यादा महिला टीमों का पंजीकरण प्राप्त हुआ और टूर्नामेंट में महिला खिलाडिय़ों की भागीदारी 1000 से अधिक रही है। मैचों में खिलाडिय़ों ने दमदार प्रदर्शन किया।

श्री पाटनी ने बताया कि टूर्नामेंट के अंतिम स्तर के लिए 8 जोन की विजेता टीमें रविवार को फाइनल्स में भिड़ेंगी। फाइनल मैंच के प्रत्येक प्रतिभागी को स्पोर्टस् किट प्रदान किया जाएगा। टूर्नामेंट की चैम्पियन टीम को ट्रॉफी, प्रमाणपत्र के साथ 3,50,000, और उपविजेताओं का क्रमश: 1,00,000 और 70,000 रूपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जायेगी। महिला चैंपियन टीम को ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र के साथ 1,40,000 और उपविजेता को 70,000 रूपये का नकद पुरस्कार दिया गया। टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को कपिल देव एक लाख रूपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। मैच का सीधा प्रसारण नियो स्पोर्टर्स चैनल पर किया जायेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News