वण्डर क्रिकेट एकेडमी की टीम बड़ौदा रवाना
बड़ौदा प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए वण्डर एकेडमी की टीम आज बड़ौदा रवाना हुई।
बड़ौदा प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए वण्डर एकेडमी की टीम आज बड़ौदा रवाना हुई।
एकेडमी के डायरेक्टर सुभाष चन्द्र झा ने बताया कि इस डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता में 12 टीमें भाग ले रही हैं। वण्डर एकेडमी की टीम इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली राजस्थान की एकमात्र टीम है।
टीम की कप्तानी रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी सौरभ चौहान को सौंपी गई है जबकि कोच व खिलाड़ी की भूमिका योगेश मुर्डिया संभालेंगे। वण्डर एकेडमी की टीम का पहला मैच रविवार रात्रि 8 बजे भिलोषा इन्डस्ट्रीज से व 30 अप्रेल को दूसरा मैच राज स्पोट्र्स बड़ौदा से होगा।
टीम में सौरभ चौहान (कप्तान), योगेश मुर्डिया (कोच व खिलाड़ी), मो. शफी, अबरार शेख, चन्द्रपाल सिंह, शलभ अग्रवाल, कुंदन गुस्सर, फरहान खान, रजत छापरवाल, प्रतीक चौधरी, वैभव राव, सोहन चौधरी, हर्षित धाभाई, जनैद सिंधी तथा फैजल रज़ा शामिल हैं।