वंडर क्रिकेट एकेडमी की टीम भरतपुर रवाना
भरतपुर में रॉयल क्रिकेट कप-2013 प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उदयपुर की वंडर क्रिकेट एकेडमी की टीम आज रवाना हुई।
भरतपुर में रॉयल क्रिकेट कप-2013 प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उदयपुर की वंडर क्रिकेट एकेडमी की टीम आज रवाना हुई।
एकेडमी के डायरेक्टर सुभाष चन्द्र झा ने बताया कि इस डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता में अबरार शेख की कप्तानी में चन्द्रपाल सिंह, कुंदन गुसर, शेलभ अग्रवाल, फैजल रजा, रजत छापरवाल, हिरन चोपड़ा, वैभव राय, हर्षित धायभाई, रितेश सक्सेना, पार्क राम, शेरसिंह, सोहन चौधरी एवं योगेश मुर्डिया की टीम भाग लेगी जो सोमवार को भरतपुर के लिए प्रस्थान कर गई।