अब हर साल नहीं बनवाना पड़ेगा नया PUC ? वाहन चालकों के लिए सरकार ला रही ये नया नियम

 | 
अब हर साल नहीं बनवाना पड़ेगा नया PUC ? वाहन चालकों के लिए सरकार ला रही ये नया नियम 

Udaipur Times, Pollution Under Control Certificate (PUCC) : वाहन मालिकों को जल्द बड़ी राहत मिल सकती है। केंद्र सरकार BS-VI निजी वाहनों के लिए Pollution Under Control Certificate (PUCC) की वैधता बढ़ाने पर विचार कर रही है। प्रस्ताव के मुताबिक, छह साल से कम पुराने BS-VI वाहनों के लिए PUC की वैधता एक साल से बढ़ाकर तीन साल की जा सकती है। यदि यह नियम लागू होता है, तो लाखों वाहन मालिकों को हर साल PUC रिन्यू कराने की झंझट से राहत मिलेगी।

क्या होंगे नए नियम?

प्रस्तावित नियमों के अनुसार 6 साल से कम पुराने BS-VI निजी वाहन: PUC की वैधता 3 साल तक हो सकती है। 6 से 10 साल पुराने BS-VI वाहन: हर साल PUC रिन्यू कराना होगा। 10 साल से अधिक पुराने वाहन: हर छह महीने में PUC नवीनीकरण कराना पड़ेगा।

क्यों लिया जा रहा है यह फैसला?

सरकार का मानना है कि BS-VI मानकों वाले वाहन पुराने मॉडलों की तुलना में काफी कम प्रदूषण फैलाते हैं। ऐसे में नए वाहनों के मालिकों पर अनुपालन का बोझ कम करने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।
कमर्शियल वाहनों के लिए क्या नियम होंगे?

प्रस्ताव के मुताबिक 6 साल तक पुराने BS-VI कमर्शियल वाहनों के लिए PUC की वैधता दो साल तक रहेगी। 6 साल से अधिक पुराने कमर्शियल वाहनों पर निजी वाहनों जैसे ही नियम लागू होंगे।

प्रदूषण जांच व्यवस्था में भी बदलाव की तैयारी

सरकार प्रदूषण जांच प्रणाली को और सख्त बनाने पर भी विचार कर रही है, ताकि फर्जी या हेरफेर वाले PUC प्रमाणपत्रों पर रोक लगाई जा सके।

पुरानी गाड़ियों को हटाने पर भी जोर

यह कदम सरकार की व्यापक नीति का हिस्सा माना जा रहा है, जिसके तहत इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहनों को बढ़ावा दिया जाएगा। ज्यादा प्रदूषण फैलाने वाले पुराने वाहनों को चरणबद्ध तरीके से हटाने की योजना बनाई जा रही है। नई गाड़ियां खरीदने पर स्क्रैपेज बोनस देने पर भी विचार हो रहा है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News