रेजिडेंट डाक्टरों द्वारा कार्य बहिष्कार
जोधपुर के मथुरादास चिकित्सालय में रोगी के परिजनो द्वारा रेजीडेंट्स चिकित्सको के साथ मारपीट के मामले को लेकर राजस्थान रेजिडेंट्स चिकित्सक एसोसिएशन ने प्रदेश स्तरीय हडताल का आह्वान किया है।

जोधपुर के मथुरादास चिकित्सालय में रोगी के परिजनो द्वारा रेजीडेंट्स चिकित्सको के साथ मारपीट के मामले को लेकर राजस्थान रेजिडेंट्स चिकित्सक एसोसिएशन ने प्रदेश स्तरीय हडताल का आह्वान किया है।
इसी के चलते शहर के एम.बी चिकित्सालय के रेजिडेंट डाक्टरों के द्वारा भी कार्य बहिष्कार करते हुए हडताल की जा रही है। इसी को लेकर महाराणा भूपाल चिकित्सालय के 300 से अधिक रेजिडेंट्स चिकित्सक मगंलवार को हडताल पर रहे। चिकित्सा व्यवस्थाओं पर इसका असर ना पडे, इसलिए अस्पताल प्रशासन द्वारा सभी विभागों के विभागाध्यक्षों को वार्डों में लगाया गया।
उदयपुर रेजिडेंट्स डाक्टर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ. धर्म सिंह ने बताया कि जोधपुर में हुये चिकित्सकों के साथ मारपीट के विरोध में यहाँ पर भी हडताल की जा रही है। जिसमें एम.बी अस्पताल के 304 रेजिडेंट डाक्टरों के द्वारा कार्य बहिष्कार करते हुये हडताल की जा रही है।
हडताल के चलते कई रोगी बिना परामर्श के वापस घर लौटे, तो कहीं रोगियों ने निजी अस्पतालों का सहारा लिया।
एसोसिएशन के द्वारा आरोपियो की शीघ्र गिरफतारी व सुरक्षा से सम्बधित कडे कानुन बनाने अस्पतालो मे चिकित्सको की संख्या बढाने की मांग की गई है। इसके साथ एसोसिएशन के द्वारा चेतावनी दी गई है कि जब जोधपुर अस्पताल मे आरोपियो की गिरफतारी व कडे कानुन नहीं होने तक हडताल जारी रहेगी।
महाराणा भुपाल चिकित्सालय के अधीक्षक डा. डी.पी सिंह ने इस मामले पर कहा है कि रेजिडेन्ट्स डाक्टारे की हडताल के वजह से रोगीयो को परेशानियो का सामना करना पड रहा है। इसके सभी विभागो के विभागाध्यक्ष सहित कई चिकित्सको की ड्यूटी लगाई गई है। फिर भी डाक्टरो की कमी के चलते प्राचार्य से प्रत्येक विभाग से 5 डाक्टरो की मांग की गई है। अस्पताल की व्यवस्था नही बिगडे इसके पुरे प्रयास किये जा रहे है।