हरियाणा के गुरुग्राम जिले में वर्क फ्रॉम होम के आदेश ! प्रशासन ने जारी किया आदेश
Udaipur Times, Haryana News, गुरुग्राम : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के गुरुग्राम में आज शनिवार सुबह से लगातार हो रही बारिश के चलते कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। सुबह 10 बजे से लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित होने के मद्देनजर डीएम एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष उत्तम सिंह ने आज शनिवार को Wrok from Home की आवश्यक एडवाइजरी जारी की। प्रशासन ने आज नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आवश्यक सेवाओं पर दबाव कम करने के लिए एहतियातन कई कदम उठाए हैं।
