नगर निगम द्वारा विकास कार्यों के लिए कार्यादेश जारी


नगर निगम द्वारा विकास कार्यों के लिए कार्यादेश जारी

नगर निगम महापौर रजनी डांगी ने गुरूवार को शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों के लिए लगभग एक करोड़ सत्रह लाख चोबीस हजार रूपये के कार्यादेश जारी किये।

 

नगर निगम महापौर रजनी डांगी ने गुरूवार को शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों के लिए लगभग एक करोड़ सत्रह लाख चोबीस हजार रूपये के कार्यादेश जारी किये।

महापौर डांगी ने बताया कि, “इन कार्यों में वार्ड 18 गरबा पार्क में सामुदायिक भवन व शौचालय निर्माण हेतु 10.39 लाख रूपये, वार्ड 23 सेक्टर 9 स्थित डी ब्लाक व गुप्तेश्वर नगर में पार्कों के विकास विकास कार्य हेतु 7.30 लाख रूपये, वार्ड 17 स्थित गोविन्द नगर पार्क में विकास कार्य हेतु 3.93 लाख रूपये, वार्ड 42 सिन्धी धर्मशाला के पीछे नाला निर्माण कार्य हेतु 9.65 लाख रूपये, वार्ड 17 गोविन्द नगर में नाली व क्रोस निर्माण कार्य हेतु 12.62 लाख रूपये के कार्यादेश जारी किये गए”।

वही शहर के विभिन्न स्थानों पर साईन बोर्ड लगाने के कार्य हेतु 4.44 लाख रूपये, वार्ड 17 अम्बे कालोनी पार्क में आर.सी.सी.शेड निर्माण हेतु 10.33 लाख रूपये, गोवर्धन सागर टापू पर लेण्ड स्केपिंग कार्य हेतु 17.67 लाख रूपये जारी किये गए। शहर में विभिन्न जगहों पर मोलेला पेन्टिंग बनाने के कार्य हेतु 4.47 लाख रूपये, वार्ड 4 दैत्यमगरी में रोड वाईडिंग एवं चट्टान काटने के कार्य हेतु 17.47 लाख रूपये एवं एन.एल.सी.पी. योजना के अन्तर्गत झील के चारो तरफ डस्टबीन लगाने के कार्य हेतु 18.97 लाख रूपये के कार्यादेश जारी किये गये हैं।

उद्यान के रख-रखाव को लेकर बैठक

शहर के विभिन्न वार्डों में निगम के उद्यान के रख-रखाव को लेकर आज उद्यान समिति अध्यक्ष सत्यनारायण मोची की अध्यक्षता में एक बैठक हुई; जिसमें उद्यान अधीक्षक, उद्यानिकी विशेषज्ञ एवं उद्यान शाखा के बागवानों ने भाग लिया।

समिति अध्यक्ष ने बताया कि बैठक में उद्यानों के लिये लगाये गये ठेकेदारों से कार्य कराने में आने वाली समस्याओं एवं मौसम के हिसाब से उधानों में पौध रोपण एवं अन्य कार्यों की पूर्व तैयारी के बारे में विचार किया गया। बैठक में पार्कों में सुधार के लिये आवश्यक साधनों के बारे में बागवानों ने जानकारी दी। उधानों के रख-रखाव के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश भी उद्यान अधीक्षक को दिये गये।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal

Tags