ऋषभदेव में माइंस पर मज़दूर डूब कर मरा
उदयपुर के ऋषभदेव थाना क्षेत्र में मसारो की ओबरी स्थित मूमल मार्बल माइंस में एक मजदूर की माइंस में भरे पानी में डूबने से मौत हो गई। यह मजदूर गहरी माइंस में मशीन पर काम कर रहा था तभी असंतुलित होकर वह पानी में गिर गया। खाड़ी में लबालब पानी भरा हुआ था जिससे इस […]
उदयपुर के ऋषभदेव थाना क्षेत्र में मसारो की ओबरी स्थित मूमल मार्बल माइंस में एक मजदूर की माइंस में भरे पानी में डूबने से मौत हो गई। यह मजदूर गहरी माइंस में मशीन पर काम कर रहा था तभी असंतुलित होकर वह पानी में गिर गया। खाड़ी में लबालब पानी भरा हुआ था जिससे इस मजदूर की डूबने से मौत हो गई। हादसे की सूचना पर ऋषभदेव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। माइंस प्रबंधन और मजदूरों ने अपने स्तर पर सर्च अभियान चलाया लेकिन डूबे मजदूर का पता नहीं लग सका।
इस बीच उदयपुर से भी गोताखोरों को बुलाया गया। गोताखोरों ने पुलिस की मौजूदगी में माइंस की खाड़ी में उतरकर सर्च अभियान चलाया लेकिन शाम तक मजदूर का शव नहीं मिल सका। मूमल मार्बल माइंस में इस हादसे की खबर सुनते ही कई ग्रामीण और मजदूर के परिजन रिश्तेदार इकटठे हो गए।
