मजदूर दिवस पर श्रमिक सम्मेलन आयोजित

अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर श्रमिक विकास संगठन राज ने सवीना स्थित मजदूर चौराहे पर मजदूर सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव सुरेश सेन ने सभी मजदूर साथियों का तिलक लगा कर स्वागत किया एवं देश के निर्माण में मज़दूरों की भागीदारी पर प्रकाश डाला।

 | 

मजदूरों के हितों के लिये कार्य करने वाले साथियो हेमराज लौहार, भरत मीणा, नरेंद्र सुथार आदि का आम आदमी पार्टी के शहर अध्यक्ष भरत कुमावत ने उपरणा ओढ़ा कर सम्मानित किया । इस अवसर पर प्रकाश भारती, जाकिर मंसूरी, शौकत हुसैन ने मजदुरो के लिये चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी ।

श्रमिक विकास संगठन के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य मुहम्मद हनीफ ने राज में न्यूनतम मजदूरी 14000 रु करने एवं असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले मजदुरो के लिए भी निर्माण मजदुरो के समान कल्याण बोर्ड गठित करने की मांग की न्यूनतम पेंशन 3000 रु करने का केंद्र सरकार का वादा अपने घोषणा पत्र में किया वह भी याद दिलाया ।अंत में प्रकाश भारती ने सभी साथियो का धन्यवाद ज्ञापित किया ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News