कायकर्ताओं ने किया प्याऊ का शुभारंभ
जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के कुल कर्मचारी संघ द्वारा विद्यापीठ के प्रतापनगर ढिकली रोड़ चौराहे पर जल प्याऊ का शुभारंभ किया गया।

जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के कुल कर्मचारी संघ द्वारा विद्यापीठ के प्रतापनगर ढिकली रोड़ चौराहे पर जल प्याऊ का शुभारंभ किया गया।
विद्यापीठ कुल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुभाष बोहरा ने बताया कि चतुर्थ श्रेणी कार्यकर्ता महेन्द्र मेघवाल ने इस जल मंदिर का शुभारंभ किया। यह सभी कर्मचारियों के सहयोग से लगाई गई है।
इस जल मंदिर से वहां के राहगीरों व दैनिक कामगारों को इसका लाभ मिलेगा। इस अवसर पर महामंत्री डॉ. हेमषंकर दाधीच, डॉ. दिलिप सिंह चौहान, उमराव सिंह राणावत, जितेन्द्र सिंह चौहान, खेमराज माली, लहरनाथ, देवकिषन पालीवाल, कृश्णगोपाल, कानसिंह, नारायण लाल, भेरूलाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।