ट्राफिक पुलिस की ज्यादतियों को लेकर मजदूरों ने किया प्रदर्शन
बिल्डिंग वर्क्स मजदुर एकता यूनियन ने आज कलेक्ट्री के बाहर मजदूरों की विभिन्न प्रकार की मांगो को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। यूनियन के द्वारा जिला कलक्टर और जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन भी सौंपा गया।

बिल्डिंग वर्क्स मजदुर एकता यूनियन ने आज कलेक्ट्री के बाहर मजदूरों की विभिन्न प्रकार की मांगो को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। यूनियन के द्वारा जिला कलक्टर और जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन भी सौंपा गया।
बिल्डिंग वर्क्स मजदुर एकता यूनियन के अध्यक्ष मुनव्वर खां ने बताया कि, मजदुर जब अपने ठेकेदारों की गाड़ियों में बैठ कर काम पर जाते हैं, तब चौराहे पर खड़े ट्राफिक पुलिस कर्मी उन्हें बिना वजह रोक कर पैसो को मांग करते है और ऐसे में कोई मजदुर पैसे देने से इंकार करते है, तो अपशब्दों का प्रयोग किया जाता है।
इसके साथ ही ज्ञापन में बताया गया है कि, कई बार ठेकेदारों द्वारा मजदूरो को जबरन तंग किया जाता और कई बार ठेकेदारों द्वारा मजदूरी नहीं दी जाती है। ठेकेदारों द्वारा श्रमिकों के कल्याण हेतु बनाये गए नियमों की धज्जिया उड़ाते हुए उनका पालन भी नहीं किया जाता।
मजदुर एकता यूनियन मांग की है कि, मजदूरो से भरी गाड़िया को प्रत्येक चौराहे पर ट्राफिक पुलिस द्वारा रोके जाने के विरुद्ध कार्यवाही करने, मजदूरो के कल्याण के लिए मजदुर कार्यालय में केम्प लगवाने एंव श्रमिको की मजदूरी हड़पने वालो के विरुद्ध कार्यवाही हो एंव मजदूरो को सताने वाले ठेकदारों के खिलाफ भी कड़ी कार्यवाई की जाये।
