श्रमिक सुरक्षा की दी जानकारी

खान सुरक्षा महानिदेशालय द्वारा बाबरमाल मांइस एसोसिएशन के तत्वावधान में मार्बल एसोसिएशन के चेम्बर में खान सुरक्षा,स्वच्छता एवं सिलिकोसिस जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें श्रमिकों की शारीरिक सुरक्षा की जानकारी दी गई एवं किये जा रहे उपायों के बारें में बताया गया।

The post

 | 

बाबरमाल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ओंकारसिंह सिरोया ने बताया कि कार्यक्रम में मांइस सुरक्षा के उप निदेशक ए. के. दास ने वायु के कणों से उत्पन्न होने वाली सिलिकोसिस बीमारी के बारें में जानकारी दी। जिसका वैश्विक स्तर पर भी चिकित्सको द्वारा किसी प्रकार का ईलाज नहीं कर सिर्फ टीबी बताकर उसका उपचार किया जाता है। श्रमिकों का आव्हान किया कि वे अपनी शारीरिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कार्य करें।

Download the UT App for more news and information

इस अवसर पर खान महानिदेशालय के अधिकारियों द्वारा श्रमिकों का शारीरिक परीक्षण किया गया। इस अवसर पर उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष भूपेन्द्रसिंह राव ने बताया कि इस शिविर के आयोजन का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों एवं आॅपरेटरों को उनकी सुरक्षा संबंधी जानकारी देना है।

इस अवसर पर एसोसिएशन के पूनमचंद मोर, कुमार मोर, शैलेन्द्रसिंह, अनिल मोर, कपिल मोर, राजपुरोहित, रघु श्रीमाली, जितेन्द्र, मुकेश नाहर, हरीश कुमावत सहित अनेक उद्यमी मौजूद थे। अंत में सुभाषचन्द्र मोर ने आभार ज्ञापित किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News