कामकाजी महिलाओं ने एवं बच्चों ने खेले गेम किया होटलों का भ्रमण
राउण्ड टेबल इण्डिया एवं एलसीआई द्वारा आयोजित किये जा रहे सेवासप्ताह के तहत आज टेबल के पदाधिकारी एवं सदस्य उन कामकाजी महिलाओं एवं उनके बच्चें को ऐसे स्थान पर भ्रमण के लिये ले गये जहाँ वे कभी जानें की नहीं सोच सकते।

अजयराज आचार्य ने बताया कि इन महिलाओं एवं बच्चों को आर.के. मॉल के ओएमजी में ले गये जहाँ बच्चों ने भरपूर गेम खेले। ये खेल उनके लिये किसी आश्चर्य से कम नहीं थे क्योंकि उन बच्चों ने अपने जीवन में कभी इस प्रकार के गेम न तो देखे और न हीं कभी खेले थे।
उन बच्चों की माताओं को भी होटलों में ले जा कर खाना खिलाया तो उन्होंने होटल के स्वादिष्ट भोजन का जमकर रसास्वादन किया। आज का दिन इन माताओं एवं बच्चों ने भरपूर जीया। इनका कहना था कि यह दिन उनके जीवन में अविस्मरणीय था। ऐसे स्थानों पर वे कभी जाने की नहीं सोच सकते थे। इन निराश्रित बच्चों को होटल फर्न, आर.के.मॅाल एवं कुछ सदस्यों ने अपने घर का स्वादिष्ट भोजन खिलाया। इस अवसर पर युद्धवीर सिंह शक्तावत, कपिल सुराणा, दीप्ति सिंघवी, वरूण मुर्डिया सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे।