गिट्स में नेटवर्किग पर इण्डोविजन हुवावे नेटवर्क अकादमी द्वारा कार्यशाला

गीतांजली इन्स्टीट्यूट आॅफ टेक्नीकल स्ट्डीज (गिट्स)डबोक, उदयपुर में बी.टेक. कम्प्युटर साइंस एण्ड इलेक्ट्रोनिक्स इन्जीनियरिंग ब्रांच के विद्यार्थियों के लिए इण्डोविजन हुवावे नेटवर्क अकादमी द्वारा एक द्विवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

 | 

गिट्स डायरेक्टर डाॅ. विकास मिश्र ने बताया कि अकादमी से आये प्रतिनिधि भूपेन्द्र राजपूत व उत्कर्ष उपाध्याय (सिनियर ट्रेनर) के सानिध्य में इस कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें वायरलेस ट्रांसमिशन कोर नेटवर्क क्लाउड कम्प्यूटींग आदि डोमेन के विभिन्न आयामों की जानकारी दी गयी।अकादमी से आये प्रतिनिधियो ने बताया कि नेटवर्किंग की सहायता से हम दुनिया में एक कोने से दुसरे कोने में होने वाली गतिविधियों को हम एक स्थान से नियंत्रित कर सकते हैं।

वित्त नियंत्रक बाबू लाल जागिंड के अनुसार यह एक इन्डस्ट्री ओरीएण्टेड वेल्यू एडेड प्रोग्राम है। जो कि इन्डस्ट्री के करन्ट विजन पर फोकस करता है। यह प्रोग्राम इन्डस्ट्री और इन्स्टीट्यूट के बीच सेतु का काम करता है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News