जनदक्षा कार्यालय में कार्यशाला

आज जनदक्षा ट्रस्ट में श्रमिक मित्र महिला एवं पुरूषो की एक क्षमतावर्

 | 
जनदक्षा कार्यालय में कार्यशाला

आज जनदक्षा ट्रस्ट में श्रमिक मित्र महिला एवं पुरूषो की एक क्षमतावर्धन कार्यशाला का आयोजन जनदक्षा कार्यालय में किया गया; जिसमें कुल 23 श्रमिक मित्रों ने भाग लिया।

कार्याशाला को सम्बोधित करते हुए जनदक्षा ट्रस्ट के कार्यकर्ता गुलनवाज ने आये सभी श्रमिक मित्रों का स्वागत कर सभी का परीचय कराया गया।

जनदक्षा कार्यकर्ता मनोज यादव ने जनदक्षा दारा बनाया जा रहा श्रमिक पहचान पत्र के बारे मे विस्तार से जानकारी दी एवं श्रमिक कल्याण बोर्ड द्वारा दिये जा रहे लाभ जिस प्रकार श्रमिक की पुत्री के विवाह हैतु 51000 रू. एवं महिला प्रसव पर 6000 रू. स्कुली शिक्षा हैतु छात्रवृति 1000 से 5000 रू.बीमा 40,000 से 5,00000 रू. तक के बारे में बताया।

श्रमिको को विस्तृत जानकारी दी गई एवं जनदक्षा निदेशक अलका व्यास द्वारा श्रमिक मित्रो को क्षमतावर्धन सुझाव दिये। फैन्सी राणा द्वारा रिर्पोट की गई। जनदक्षा के शमीना, दुर्गेश सक्रिय सभी श्रमिक मित्रों ने भाग लिया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News