सिटी पैलेस में वास्तुकला पर कार्यशाला आयोजित

सिटी पैलेस में वास्तुकला पर कार्यशाला आयोजित

महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन उदयपुर द्वारा सिटी पैलेस कॉम्पलेक्स की वास्तुकला की जानकारी देने हेतु तीन दिवसीय कार्यशाला शनिवार को संपन्न हुई। कार्यशाला में उदयपुर की वास्तुकला संस्था वर्व के निर्देशक गौरव सिंघवी ने संस्थान के विद्यार्थियों एवं अन्य शोधार्थियों को आवश्यक जानकारी दी।

महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी भूपेन्द्र सिंह आउवा ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यशाला में वास्तुकला संस्था वर्व के करीब 10 विद्यार्थियों के अतिरिक्त अन्य शोधार्थियों ने सभा शिरोमणी का दरीखाना, बाड़ी महल, माणक चौक, जनाना महल में भ्रमण कर वास्तु के मुताबिक वहां के रेखाचित्र बनाए। इस दौरान मेवाड़ की वास्तुकला पर विषय विशेषज्ञ डॉ. शिखा जैन, नरेश प्रजापति ने विभिन्न विषयों पर अभ्यर्थियों को जानकारी दी।

तीन दिवसीय कार्यशाला में अभ्यर्थियों ने मिट्टी एवं चूना पद्धति से हुए निर्माण कार्य के अतिरिक्त संपूर्ण सिटी पैलेस परिसर में जलदाय विभाग से जल संग्रहण एवं आपूर्ति की जानकारी ली। इस दौरान उन्हें सिटी पैलेस के तरूण सुखवाल एवं पूर्वा भाटिया ने आवश्यक सहयोग दिया।

कार्यशाला में गौरव सिंघवी, सुरभि तंवर, प्रियंका वैष्णव, कीर्ति चोर्डिया, भारती शर्मा, अरविन्द खटीक, हर्षिता मेनारिया, इशिता श्रीमाली, तितिक्षा डांगी, अनुषा नागोरी तथा मेमुना आर.वी. उपस्थित रहे।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal

Tags