‘रचनात्मक लेखन’ विषयक कार्यशाला का आयोजन

ऐश्वर्या इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एण्ड आई.टी. के तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर ‘‘रचनात्मक लेखन‘‘ विषयक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसके मुख्य प्रवक्ता वित्तीय शोध एवं अनुसंधान संस्थान के स्वतंत्र सम्पादक रमेश मोदी थे।

 | 

रमेश मोदी ने रचनात्मक लेखन पर तथा इसकी उपयोगिता पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि लेखन इंसान की भावनाओं, विचारों आदि को व्यक्त करने का उपयुक्त साधन हैं और साथ ही उन्होंने लेखन कि मौलिकता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि लेखन से हम सीमित ज्ञान कि सीमाओं लाँघ कर नए ज्ञान की ओर अग्रेसित होते है और वह सब कुछ अभिव्यक्त कर पाते हैं जो हम बोल कर नहीं कर पाते हैं।

इससे पूर्व कार्यशाला का आगाज अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन के द्वारा किया गया। तद्पश्चात निदेशक डॉ. अर्चना गोलवलकर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुत की। छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में पूर्ण उत्साह से भाग लिया एवं लेखन संबंधी शंकाओं का समाधान किया।

कार्यक्रम प्रभारी सहायक व्याख्याता पायल सुराना थीं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News