गिट्स में ड्रोन-क्वाडकप्टर पर कार्यशाला
गिट्स इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड कम्यूनीकेशन डिपार्टमेन्ट के हेड प्रो. राजीव माथुर ने बताया कि ड्रोन बनाने वाली आन्ध्र प्रदेश की प्रमुख कंपनी सेम हेम्स टेक्नोलोजी, वेलुर से आये तीन विशेषज्ञों मिनी जहांगीर, अबुल कलाम खान और समीर अहमद ने कार्यशाला का आयोजन किया। जिसमें विद्यार्थियों ने हैण्डस ऑन प्रेक्टिस करके अपने अपने स्वयं के ड्रोन-क्वाडकप्टर बनाये व उसका सफल प्रदर्शन किया।
The post

गीतांजली इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नीकल स्ट्डीज, डबोक, उदयपुर में इलेक्टॉनिक्स एण्ड कम्यूनीकेशन डिपार्टमेन्ट के तत्वाधान में ड्रोन-क्वाडकप्टर पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ।
गिट्स इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड कम्यूनीकेशन डिपार्टमेन्ट के हेड प्रो. राजीव माथुर ने बताया कि ड्रोन बनाने वाली आन्ध्र प्रदेश की प्रमुख कंपनी सेम हेम्स टेक्नोलोजी, वेलुर से आये तीन विशेषज्ञों मिनी जहांगीर, अबुल कलाम खान और समीर अहमद ने कार्यशाला का आयोजन किया। जिसमें विद्यार्थियों ने हैण्डस ऑन प्रेक्टिस करके अपने अपने स्वयं के ड्रोन-क्वाडकप्टर बनाये व उसका सफल प्रदर्शन किया। इस कार्यशाला में विद्यार्थियों को ड्रोन ब्लेड, मिशन कन्ट्रोलिंग व पाइलेटिंग के गुण सिखाये गये जिससे विद्यार्थी भविष्य में स्वयं किसी भी प्रकार का ड्रोन बना सके।

प्रो. डॉ. कीन सेठ, डायरेक्टर गिट्स ने कहा कि आज के युग में ड्रोन स्मार्टसिटी में बहुुत महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। इसकी सहायता से हम किसी भी सामान को एक स्थान से दूसरे स्थान तक आसानी से ले जा सकते है। फोटोग्राफी व सुरक्षा में इसका उपयोग हम सुरक्षातंत्र की निगरानी के लिए कर सकते है।
