गिट्स में शोध पर कार्यशाला का आयोजन
गीतांजली इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्निकल स्टडीज डबोक उदयपुर में प्रबन्ध अध्ययन संकाय के तत्वावधान में ‘‘अनुसंधान के मूल सिद्धातों’’ पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

गीतांजली इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्निकल स्टडीज डबोक उदयपुर में प्रबन्ध अध्ययन संकाय के तत्वावधान में ‘‘अनुसंधान के मूल सिद्धातों’’ पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करते हुए संस्था के निदेशक प्रो. विकास मिश्र ने छात्रों के जीवन में शोध की उपयोगिता पर प्रकाश डाला, उन्होंने बताया कि शोध के उचित प्रयोग से परिणामों की गुणवत्ता को बढाया जा सकता हैं। कार्यक्रम में उपस्थित डायरेक्टर एम.बी.ए. प्रो. पी.के. जैन ने शोध में बढ़ती हुई नकल की प्रवृति पर चिंता जताते हुए कहा कि शोधार्थी का सदैव अपने मूल विचारों को ही शोध में शामिल करना चाहिए।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
कार्यशाला के मुख्य वक्ता डाॅ. धर्मेश मोटवानी ने सत्र में शोध प्रक्रिया, शोध अन्र्तवेशनाॅ के प्रकार, सेम्पलिंग, डाटा के प्रकार तथा डाटा एकत्रीकरण की विधियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में उदयपुर संभाग के विभिन्न महाविद्यालियों के 83 विद्यार्थियों तथा 10 शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में डाॅ. लोकेश माली ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
