स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट पर कार्यशाला
गीतांजली इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्निकल स्टडीज, डबोक उदयपुर की प्रबंधन संकाय गीतांजली इंस्टीट्यूट आॅफ मेनेजमेंट ने स्मार्ट सिटी उदयपुर लिमिटेड व नगर निगम उदयपुर के तत्वाधान में बड़ी झील के किनारे कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला के तहत छात्रों ने स्मार्ट सिटी प्रबंधन व निगम के योगदान द्वारा प्रोजेक्ट को ज्यादा कारगर बनाने के प्रयासों, मुख्य प्राथमिकताओं और बिंदुओं को अधिकारियों से बारीकी से समझा।

छात्रों ने तार्किक प्रश्नों द्वारा प्रोजेक्ट प्रबंधन के पहलुओं को स्मार्ट सिटी की प्रबंधकीय प्राथमिकताओं में कार्यरत अधिकारियों के समक्ष अपने विचार रखे। इस कार्यशाला में दिल्ली के पर्यावरण मंत्रालय के प्रशासनिक अधिकारी व निर्देशक शोएब अहमद व स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अधिकारी प्रसून डे, टाउन प्लानर सहायक अभियंता गौरव और कंपनी सचिव भावेश सोनी ने संबोधित किया।
अंत में सभी बिंदुओं को समयोजित कर विभागाध्यक्ष प्रो. विवेक शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।