समय प्रबंधन एवं जीवन नियोजन पर कार्यशाला का आयोजन

मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय के लेखांकन एवं सांख्यिकी विभाग तथा एम.एफ.सी. प्रोग्राम के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को समय प्रबंधन एवं जीवन नियोजन पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन वाणिज्य एवं प्रबंध अध्ययन महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. विजय श्रीमाली ने किया।

The post

 | 

कार्यशाला में मुख्य वक्ता आर्मी इन्स्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेन्ट तथा टेक्नोलोजी, नोएडा के एसोसिएट प्रोफेसर तथा विपणन विभाग के क्षेत्रीय चेयरमैन डॉ. संजीव टण्डन ने बताया कि समय प्रबंधन के लिए समय नियोजन अति आवश्यक है। इस हेतु दीर्घकालीन लक्ष्यों को अल्पकालीन लक्ष्यों में विभाजित करना होगा।

उन्होंने यह भी बताया कि हर छोटे से छोटे कार्य के पूर्ण होने एवं सफलता मिलने पर अपने परिचितों के साथ उसका जश्न मनाना चाहिए जिससे प्रेरणा मिलती रहे।

प्रो. विजय श्रीमाली ने मनुष्य जीवन में समय प्रबंधन के महत्व के बारे में महापुरूषों एवं ऐतिहासिक पुरूषों के जीवन का उदाहरण देते हुए समय प्रबन्धन एवं जीवन शैली में नियोजन की भूमिका पर प्रकाश डाला।

कार्यवाहक विभागाध्यक्ष प्रो. जी. सोरल ने कार्यशाला के घटकों पर प्रकाश डाला। समारोह का संचालन डॉ. शूरवीरसिंह भाणावत ने किया एवं धन्यवाद डॉ. ओ.पी. जैन ने ज्ञापित किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News