तम्बाकु नियंत्रण एवं जागरूकता को लेकर कार्यशाला

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग उदयपुर के जिला तम्बाकु नियन्त्रण प्रकोष्ठ द्वारा स्टेक होल्डर्स की एक दिवसीय कार्यशाला गुरुवार को किसान भवन सभागार में आयोजित हुई। कार्यशाला में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राद्यवेन्द्र राय ने प्रोजेक्टर के माध्यम से तम्बाकु मुक्त समाज की परिकल्पना एवं तम्बाकु उत्पादों से होने वाले दुष्प्रभावों एवं इसके बचाव हेतु जनजागरूकता के बारे में बताया।

 | 

कार्यशाला में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. दिनेश खराड़ी द्वारा उपस्थित सदस्यों से कोटपा एक्ट की धाराओं की पालना एवं प्रत्येक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी बताते हुए तम्बाकु नियन्त्रण कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल भारद्वाज ने सभी व्यापार मण्डलों को सहयोग व नियमों की पालना करने की बात कही। इस अवसर पर खुदरा व्यापार मण्डल उदयपुर, बीड़ी माचिस एसोशियन उदयपुर, पान मसाला ऐसोशियन उदयपुर, होटल एसोशियन उदयपुर एवं गैर सरकारी संगठन के सदस्य एवं पदाधिकारी साथ ही तम्बाकु नियन्त्रण टीम के डाॅॅ. सत्यनारायण, महिपाल सिंह, सपना चौधरी, सोनिया चौहान उपस्थित रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News