एज्यूकेशन इंटरेस्ट टेस्ट पर कार्यशाला आयोजित
| Jan 6, 2020, 20:13 IST
राजस्थान महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय की व्याख्याताओं डाॅ चारु सनाढ्य व श्रीमती निरुपमा शर्मा द्वारा द विज़न एकेडमी विद्यालय की अध्यापिकाओं के लिए एक श्एजुकेशन इंटरेस्ट टेस्टश् कार्यशाला का आयोजन किया गया।
उदयपुर। राजस्थान महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय की व्याख्याताओं डाॅ चारु सनाढ्य व श्रीमती निरुपमा शर्मा द्वारा द विज़न एकेडमी विद्यालय की अध्यापिकाओं के लिए एक श्एजुकेशन इंटरेस्ट टेस्टश् कार्यशाला का आयोजन किया गया।
जिसमें अध्यापिकाओं को विद्यार्थियों के विषय चयन में कैसे सहयोग करें यह सिखाया गया और उससे सम्बंधित विभिन्न जाॅच.परखों की जानकारी दी गई। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती प्रतिमा सामर के तत्वाधान में सभी गुर सिखाए गए।
यह जानकारी राजस्थान महिला विद्यालय के मीडिया सलाहकार दीपेश पाण्डे ने दी।
