गिट्स में जीएसटी पर कार्यशाला का आयोजन

गीतांजली इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्निकल स्टडीज, डबोक उदयपुर की प्रबंध संकाय में जीएसटी के विभिन्न पहलुओं को बारीकियों से समझने हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जीएसटी मामलों क

 | 
गिट्स में जीएसटी पर कार्यशाला का आयोजन

गीतांजली इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्निकल स्टडीज, डबोक उदयपुर की प्रबंध संकाय में जीएसटी के विभिन्न पहलुओं को बारीकियों से समझने हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जीएसटी मामलों के जानकार चार्टर्ड अकाउंटेंट गौरव व्यास ने आर्थिक एकीकरण, सहकारी संघवाद एवं जीएसटी मात्र एक टैक्स रिफाॅर्म पर व्याख्यान प्रस्तुत किया।

उन्होंने 2018-19 के बजटीय प्रावधानों के माध्यम से जीएसटी को प्रभावशाली व सकरात्मक बनाने के प्रयासों पर भी चर्चा की। विद्यार्थयों ने तकनीकी व रचनात्मक प्रश्नों से जीएसटी की खूबियों और कमियों को जानने का प्रयास किया। कार्यशाला में गीतांजली प्रबंध संकाय की सभी फैकल्टी डायरेक्टर व स्टाफ मौजूद थे। कार्यशाला का संचालन प्रबंध संकाय की छात्राएं भूमि रामेजा व सुलेखा लोढ़ा ने किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News