मनरेगा पर कार्यशाला आयोजित

ग्रीष्म ऋतु में जरूरतमंदों को रोजगार उपलब्ध कराने सहित महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारन्टी योजना में श्रमिक भुगतान, स्वीकृत कार्य शीघ्र शुरू करने को लेकर आज जिला कलक्टर की अध्यक्षता में कार्यशाला आयोजित की गई।

 | 

जिला कलक्टर आशुतोष पेडणेकर ने इस अवसर पर मनरेगा योजना में स्वीकृत कार्यों, वर्तमान में प्रगतिरत कार्य, नियोजित श्रमिकों एवं श्रम भुगतान आदि की ब्लॉकवार समीक्षा की। उन्होंने योजना के तहत् स्वीकृत कार्यों को शीघ्र चालू रखने के निर्देश भी दिये।

प्रारंभ में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अबरार अहमद ने ब्लॉक एवं ग्राम पंचायतवार कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर जिले के विकास अधिकारी, संबंधित कार्मिक, अभियंता आदि मौजूद रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News