विश्व कैंसर दिवस पर कार्यशाला का आयोजन

अरिहन्त नर्सिंग इन्स्टीट्यूट, सहेली मार्ग उदयपुर में विश्व कैंसर दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्थान के निदेशक मयंक कोठारी ने किया।

 | 
विश्व कैंसर दिवस पर कार्यशाला का आयोजन

अरिहन्त नर्सिंग इन्स्टीट्यूट, सहेली मार्ग उदयपुर में विश्व कैंसर दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्थान के निदेशक मयंक कोठारी ने किया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता और अतिथि डॉ. पी. सी. जैन थे; जिन्होने अपने 15 वर्षों के नशा निवारण अभियान के दौरान नशा और कैंसर के रोगियों के मध्य सम्बन्धता पर अपना व्यक्तव्य दिया। कार्यक्रम में बढती शराब की प्रवृति, जिससे की कैंसर की संभावना अधिकाधिक बढ गई है, पर भी प्रकाश डाला गया।

डॉ. पी. सी. जैन ने छात्र-छात्राओं को ‘कैंसर – नशा’  विषय पर जानकारी दी। साथ ही छात्रों ने ‘नशा गीत’ गाकर नशा न करने का संकल्प लिया।

मयंक कोठारी ने भी छात्र-छात्राओं को नशा और उससे होने वाले दुष्प्रभावों को समझाया तथा नशा न करने का संकल्प पत्र भरवाया।

कार्यक्रम का संचालन राकेश जोशी ने किया। कार्यक्रम में संस्थान के प्राचार्य इश्वर जैन ने छात्र-छात्राओं को कैंसर एवं उसके प्रारम्भिक उपचार एवं पद्धतियों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में छात्रों को विभिन्न मॉडलो द्वारा होने वाले कैंसर का सजीव चि़त्रण दिखाया।

कार्यक्रम में संस्थान के हरिश पानेरी, दशरथ मेनारिया, सूरज जटिया,कुणाल सोनी, हेमा जोशी एवं विनोद धुप्पड आदि उपस्थित थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News