कम्युनिटी मेडिसिन विभाग द्वारा विश्व एड्स दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

गीतांजलि मेडिकल कॉलेज के कम्युनिटी मेडिसन विभाग ने किया आयोजन

 | 
world aids day

उदयपुर 2 दिसंबर 2021 । विश्व एड्स दिवस पर गीतांजलि मेडिकल कॉलेज के कम्युनिटी मेडिसन विभाग द्वारा स्कूली बच्चों को एड्स से संबंधित जानकारी दी। विभागाध्यक्ष डॉ मुकुल दीक्षित, डॉ हेमलता मित्तल, डॉ अंजना वर्मा, डॉ मेधा माथुर और इन्टर्नस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम में समाज में एड्स से जुड़ी असमानताओं और भ्रांतियों को दूर करने के लिए इन्टर्नस द्वारा नाटिका प्रस्तुत की गई।

एड्स फैलने के कारण और रोकथाम पर चर्चा द्वारा छात्रों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News