विश्व पृथ्वी दिवस आज

पृथ्वी को बचानें का दिया संदेश
 | 
विश्व पृथ्वी दिवस आज

उदयपुर 21 अप्रैल 2020। मंगलवार को विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष में क्रियेशन ग्रुप ने आज पृथ्ची का माॅडल बनाकर उसे बचानें का संदेश दिया। 

ग्रुप के राजेश शर्मा ने बताया कि लाॅक डाउन के तहत पृथ्वी का माॅडल बनाकर उसे बचानें का संदेश दिया। यह भी बतानें का प्रयास किया कि यह दुनिया पंच तत्वों से मिलकर बनी है लेकिन मानव आज इसका दुरूपयोग कर इसे नष्ट करने पर तुला हुआ है। 

पृथ्वी को बचानें के लिये मानव को ही आगे आना होगा तभी हम इसे सुरक्षित रख पायेंगे। उन्होंने आमजन का आव्हान किया कि लाॅक डाउन पश्चात अधिकाधिक पेड़ लगाकर पृथ्वी को प्रदुषण से मुक्त करायें। इस कार्य में ,रिमझिम शर्मा एवं वेद दक ने भी सहयोग दिया। 
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News