पुकार द्वारा मनाया गया विश्व वानिकी दिवस
शहर को हरा व स्वछ बनाने के लिए पिछले 2 साल से कार्यरत युवा संगठन पुकार के सदस्यो ने विश्व वानिकी दिवस अपने द्वारा विज्ञान महाविद्यालय मे निर्मित मिनी-फॉरेस्ट मे मनाया।

शहर को हरा व स्वछ बनाने के लिए पिछले 2 साल से कार्यरत युवा संगठन पुकार के सदस्यो ने विश्व वानिकी दिवस अपने द्वारा विज्ञान महाविद्यालय मे निर्मित मिनी-फॉरेस्ट मे मनाया। पुकार के संस्थापक भुवनेश ओझा ने मिनी-फॉरेस्ट की उपयोगिता बताते हुए कहा कि आज विश्व भर मे जंगल धड़ल्ले से काटे जा रहे है जिससे प्राकृतिक संतुलन बिगड़ने के साथ-साथ जैव-विविधता को भी खासा नुकसान पहुंच रहा है।
संगठन मे पिछले 1 साल से जुड़े सदस्य ऋषभ यादव के अनुसार इस उपलक्ष्य पर टीम द्वारा 05 विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए एवं मिनी-फॉरेस्ट के तहत लगाए गए 100 से अधिक पौधो की देख-रेख की गई। साथ ही पहले 60 रविवारों मे लगाए गए 500 से ज्यादा पौधो की देख-रेख भी नियमित रूप से की जा रही है ताकि उन्हे झुलसा देने वाली गर्मी से बचाया जा सके।
इस उपलक्ष पर संगठन के कुमार भार्गव, प्रवीण पांचाल, दिक्षा राठौड, उत्तम, अजय सिंह, वीर सिंह, नितिन नरेश, शेखर पारीक इत्यादि सदस्यो ने भाग लिया।
